फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   16 days after brother's murder, body of another kidnapped man found

Sambhal News: भाई की हत्या के 16 दिन बाद मिला अपहृत दूसरे का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
16 days after brother's murder, body of another kidnapped man found
धनारी के भकरौली में तालाब किनारे बच्चे का शव मिलने पर जानकारी करती पुलिस। संवाद
धनारी(संभल)। शादी में शामिल होने के लिए जा रहे लापता बालक अमर पाल का शव मिलने के 16 दिन बाद दूसरे बालक कमल सिंह का शव शुक्रवार की शाम धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली में एक तालाब में सड़ी-गली हालत में उतराता मिला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार के बेटे अमरपाल (14) और कमल सिंह (10) अपनी ननिहाल धनारी क्षेत्र के गांव मझोला गए थे। 26 नवंबर को यहां से एक बरात जानी थी। दोनों भाई अन्य लोगों के साथ पिकअप वाहन में बैठ कर बरात में जा रहे थे। लेकिन उसी समय बाइक से पहुंचा उनके रिश्ते का मौसेरा भाई बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरैरा निवासी धर्मवीर दोनों भाइयों को पिकअप से उतार कर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पिता रामौतार की ओर से 27 नवंबर को धनारी थाने में धर्मवीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों बच्चों और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच 29 नवंबर की सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू के पास गन्ने के खेत में पुलिस ने अमरपाल का शव बरामद कर लिया था। जबकि कमल सिंह का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक कमल सिंह की खोज में पांच थानों की पुलिस और एसओजी टीम लगाई गईं। इसके बाद भी पुलिस दूसरे बच्चे को नहीं बचा सकी और घटना के 16 दिन बाद कमल सिंह का शव थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली के रेलवे फाटक के पास बने तालाब में उतराता मिला। भकरौली के ग्रामीणों ने शव को देखकर एक दूसरे को बताया। सूचना पर मझोला फतेहपुर से बदन सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कमल सिंह पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव मैथरा धर्मपुर के रूप में की।
शव बुरी तरह गल चुका था। उसके कपड़े, एक कान में पहने टॉप्स, चश्मा, एक हाथ पर चंदा सूरज गुदा होने से पहचान हो सकी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव देख कर प्रतीत हो रहा है कि घटना के दिन ही इस बच्चे की भी हत्या कर दी गई। शव के ऊपर कचरे के कट्टे पड़े हुए थे, शव के कपड़ों में एक चश्मा और 150 रुपए मिले हैं। शव के चेहरे की खाल गल चुकी है। एक हाथ की कलाई कटी हुई है। इससे लगता कि बच्चे की हत्या करके शव को तालाब के बीच फेंका गया है।
----------
शव को नोच रहे कुत्ते, बकरी चरा रहे बच्चों ने मचाया शोर
धनारी। शुक्रवार को शाम चार बजे भकरौली के रेलवे फाटक के पास बने तालाब के पास कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। उसी समय बच्चों ने देखा कि तालाब के किनारे कुत्ते कुछ खींच रहे हैं। पास पहुंचे तो वहां शव था। बच्चों ने शव को देख कर शोर मचा दिया। इससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या में भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। संवाद
---------
दोनों बच्चों की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया
धनारी। बहजोई के मैथरा धर्मपुर निवासी मुन्ना लाल के दो बेटे और एक बेटी है। जिससे दो बेटों अमरपाल और कमल सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इससे बड़े पुत्र अमर पाल का शव रजपुरा क्षेत्र में मिला था। दूसरे पुत्र का शव घटना के 16 दिन बाद भकरौली के तालाब में उतराता मिला है। मुन्नालाल के परिवार में एक बेटी है। दोनों पुत्रों की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। परिजन शव को देखने मोर्चरी पर पहुंचे। शव मिलने कर पूरे गांव में मातम छा गया और सैकड़ों लोग शव को देखने के लिए मोर्चरी पर पहुंचे। इसी के साथ मुन्नालाल के घर का चिराग ही भुज गया। संवाद
--------------
तो एक ही दिन की गई थी दोनों भाइयों की हत्या, अलग-अलग स्थानों पर फेंके शव
चंदौसी। घटना से 16 दिन बाद शुक्रवार को धनारी के भकरौली में मिले दूसरे भाई कमल सिंह के शव का काफी गली हुई हालत में मिला। जबकि बड़े भाई अमर पाल का शव 29 नवंबर को रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू के पास गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह का शव देख कर प्रतीत होता है कि दोनों भाइयों की एक ही दिन हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारों ने कमल सिंह का शव रजपुरा के गांव सिंघौली से करीब 20 किलोमीटर दूर तालाब में फेंका। शव तालाब से ऊपर न आ जाए। इसके लिए हत्यारे ने शव को कचरे से भरे कट्टों के नीचे दबा दिया था। यदि शुक्रवार को कुत्ते शव को नहीं खींचते तो कमल सिंह की हत्या की जानकारी नहीं हो पाती। संवाद
----------
दूसरे बच्चे का शव देख कर प्रतीत होता है कि एक ही दिन दोनों भाइयों की हत्या की गई है। शव अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी अभी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दिन रात काम कर रही हैं। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- अनुकृति शर्मा, एएसपी (दक्षिणी), संभल

धनारी के भकरौली में तालाब किनारे बच्चे का शव मिलने पर जानकारी करती पुलिस। संवाद

धनारी के भकरौली में तालाब किनारे बच्चे का शव मिलने पर जानकारी करती पुलिस। संवाद

धनारी के भकरौली में तालाब किनारे बच्चे का शव मिलने पर जानकारी करती पुलिस। संवाद

धनारी के भकरौली में तालाब किनारे बच्चे का शव मिलने पर जानकारी करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed