फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हाइटेंशन लाइन से युवक की मौत

हाइटेंशन लाइन से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन से युवक की मौत
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के पिता ने गुन्नौर कोतवाली में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र गांव मैड़ोली निवासी लोकेश कुमार (32) पुत्र श्रीराम सिंह काफी समय से गांव के बाहर कच्ची छत का मकान बनाकर गुजर बसर कर रहा था। उसके मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। निकट ही उसकी पशुशाला भी बनी थी, जिसकी टीन की चादरें आंधी में गिर गई थीं। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी पशुशाला के ऊपर पड़ी टीन की चादर ठीक कर रहा था।
विज्ञापन

तभी उसका सिर हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। करंट से लगे तेज झटके से वह दीवार के ऊपर से होते हुए नीचे जा गिरा। दीवार के ऊपर से गिरते समय तेज आवाज हुई। आसपास के लोग दौड़े। लोकेश कुमार को तत्काल ही इलाज के लिए जुनावई लाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता श्रीराम सिंह ने गुन्नौर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। मृतक ट्रैक्टर से ईंट भरने की मजदूरी करता था। वह अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते छोड़ गया है। पत्नी राम बेटी व अन्य परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed