{"_id":"5cf2e140bdec2207272c5a6c","slug":"15594212933-sambhal-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया, पेयपदार्थ खोजते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया, पेयपदार्थ खोजते दिखे
विज्ञापन
संभल। सूरज की तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। राहगीरों का सफर करना मुश्किल भरा है। जून के पहले सप्ताह में बेतहाशा पड़ रही गर्मी घरों में कैद होने को मजबूर कर रही है। इस गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे और बुजुर्ग लोगों को हो रही है।
लगातार पड़ती गर्मी ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। चिकित्सक भी ताजा और ढका भोजन करने की सलाह दे रहे हैं साथ ही ज्यादा से ज्यादा शुद्ध पानी का सेवन करने के लिए कहा जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य बना रहे। शनिवार को सुबह से ही गर्मी का कहर जारी हो गया।
सूरज निकलने के साथ ही तपिश ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय आसमान से झुलसा देने वाली आग बरसती महसूस हुई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर वातावरण में तेज धूप और गर्म हवाओं से राहगीर परेशान दिखे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों का सहारा लेते हुए दिखे।
विज्ञापन
वहीं गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेय पदार्थों की तलाश करते दिखे जिसे जो जहां पेय पदार्थ बेचता मिला वह वहीं ठहर गया। गला तर करने के बाद ही आगे का सफर किया। गर्मी से बचने के लिए लोग घर से मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले और राहगीर हेलमेट और चश्मे पहने दिखाई दिए।