{"_id":"5cf2e136bdec22071e6d716f","slug":"15594212843-sambhal-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल पर अवैध निर्माण रोकने के लिए सीसीटीवी लगवाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल पर अवैध निर्माण रोकने के लिए सीसीटीवी लगवाए प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित धर्म स्थल पर बिना किसी अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। इसे अवैध ठहराते हुए दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने सरथल चौकी में धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इस मौके पर महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें धर्म स्थल की प्रत्येक पल की रिकार्डिंग कराए जाने का इंतजाम करने की मांग शामिल है।
विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति संस्था की पदाधिकारियों ने सरथल चौकी के मोड़ पर धरना दिया। धरना स्थल पर एसडीएम दीपेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से वार्ता करके धरने को खत्म कराया।
इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि पुरातत्व महत्व के किसी भी स्थल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अनुमति के बगैर कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। लेकिन संभल के एक धर्म स्थल में इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
धर्म स्थल परिसर में जो निर्माण बिना अनुमति के कराए गए हैं उन्हें हटवाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस आंदोलन में प्रतिज्ञा गर्ग, संध्या अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, उपासना शर्मा, ममतेश, बीना, राखी, नमिता आदि ने भाग लिया।