{"_id":"5cf2e130bdec22072e6f91ac","slug":"15594212776-babrala-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से अकुलाए लोग, बिजली कटौती से फसले भी सूखने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से अकुलाए लोग, बिजली कटौती से फसले भी सूखने लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/धनारी। लगातार बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। वहीं बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। बिजली के अभाव में सिंचाई नहीं होने से किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
शनिवार को भी तापमान लगातार बढ़ा, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जिससे कारोबार पर असर पड़ा। वहीं धनारी क्षेत्र में भी तेज धूप से लोग व्याकुल दिखे। गर्मी के कारण आवारा पशुओं ने धनारी थाने में डेरा डाल दिया।
पुलिस ने एक कुंड बना कर पानी भर दिया है जिससे आवारा पशु भीषण गर्मी में पानी पी सके। शुक्रवार की शाम बिजली आने के बाद बार-बार ट्रिपिंग होती रही। रात में ही बिजली गुल हो गई। सुबह के बाद दोपहर में बिजली फिर गुल हो गई। बार-बार बिजली आने जाने से किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे तेज धूप के कारण फसलें सूखने लगीं हैं।