{"_id":"5cf18b40bdec22074407efbd","slug":"155933374313-sambhal-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसी में शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसी में शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मस्जिद अक्सा को इजराइल के कब्जे से मुक्त कराने के लिए सिरसी में शिया समुदाय ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी आवाज को बुलंद किया। अमेरिका और इजराइल की साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं और वे अमेरिका तथा इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जुलूस मस्जिद सादात से शुरू हुआ और विभिन्न मोहल्लों से होते हुए सिरसी पुलिस चौकी पहुंचकर एक सभा में बदल गया।
पुलिस चौकी के सामने मौलाना मोहम्मद फराज, मौलाना मीसम, मौलाना हैदर अब्बास, मौलाना हुसैन रजा, मौलाना मुशीर हुसैन, इनामुर्रहमान, रजा सिरसवी ने आतंकवाद का विरोध किया। अक्सा मस्जिद को इजराइल के अवैध कब्जे से मुक्त करने की मांग की।
जरी अब्बास और हसन मेहंदी ने सभा का संचालन किया। प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी ने मौजूद लोगों के संग राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में चौकी इंचार्ज इलम सिंह के हाथों में सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि अमेरिका के इशारे पर षड्यंत्र के तहत इजराइल, फिलिस्तीन में बेकसूर नागरिकों पर जुल्म ढाता है। भारत के राष्ट्रपति से अनुरोध है कि इजराइल के अवैध कब्जे और अमेरिका की साम्राज्यवादी नीति का यूएनओ में भारत की ओर से विरोध दर्ज कराया जाए। सभा के बाद इजराइल के झंडे को आग के हवाले कर गुस्सा व्यक्त किया गया।