फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   15 new corona cases found in sambahal

संभल में मिले 15 नए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 1632

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
15 new corona cases found in sambahal
संभल। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 1632 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट, ट्रूनेट से कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है। इसके अलावा आरटीपीसीआर लैब में भी कोरोना की जांच को सैंपल भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 15 संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 37 वर्षीय महिला, संभल के मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी 36 वर्षीय महिला, इसी मोहल्ले की 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, संभल के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय पुरुष, इसी मोहल्ले की 50 वर्षीय महिला, संभल क्षेत्र के गांव मंढन निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, संभल के गांव भरतल निवासी 25 वर्षीय महिला, बहजोई क्षेत्र के गांव चितनपुर निवासी 20 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला रस्तोगी कचहरी वाला बाग निवासी 25 वर्षीय युवक, संभल के बीडीओ आफिस का 59 वर्षीय कर्मचारी, चंदौसी के अशोक नगर मोलागढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला साहूकारा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, गुन्नौर ब्लाक के गांव कैली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, चंदौसी के पावर हाउस निवासी 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आइसोलेशन करने में लगी हैं। वहीं, मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर, एएनएम संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रही हैं। उनकी सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed