फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बेटी के शिक्षित और जागरूक होने से ही समाज आगे बढ़ेगा

बेटी के शिक्षित और जागरूक होने से ही समाज आगे बढ़ेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बेटी के शिक्षित और जागरूक होने से ही समाज आगे बढ़ेगा

संभल। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत नगर के नूरियो सराय स्थित सरवर हुुसैन इंटर कॉलेज में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ तथा नारी सम्मान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं और अध्यापिकाओं ने समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव पर चर्चा की। साथ ही महिला सम्मान को बनाए रखने की शपथ ली।

विज्ञापन


सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं व कॉलेज की अध्यापिकाओं ने शपथपत्र भर नारी उत्थान के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या शबाब आलम ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी समाज का बहुत बड़ा तबका ऐसा है, जहां उनके साथ भेदभाव होता है। इस भेदभाव को जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से शिक्षित होकर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अध्यापिका शबरीना ने कहा कि बेटी के शिक्षित व महिला के जागरूक होने पर समाज का कल्याण संभव है। महिलाएं जागरूक होंगी तो समाज से बाल विवाह, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं का समाधान होगा। महिलाओं को बुराई का डटकर सामना करना चाहिए। अच्छी शिक्षा हासिल कर बेटियां नाम रोशन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापिका इकरा इफ्तेखार ने कहा कि बेटी की शिक्षा में परिवार और देश की तरक्की छिपी होती है। शिक्षा की ज्योति से जीवन के अंधेरे से छुटकारा मिलता है। इसलिए बेटियों को शिक्षित होना चाहिए। कई बाधा आए लेकिन रुकना नहीं हैं। ऐसी साहसी बेटियां ही समाज को आगे बढ़ाने का काम कर सकतीं हैं। अध्यापिका राखी देवी ने कहा कि बेटियों को समाज में अभिशाप समझा जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में बेटियां देश की सर्वोच्च सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। साथ ही समाज में अपनी प्रतिभा का डंका बजवा रही हैं। ऐसे ही शिक्षित होकर आगे बढ़ना है।


अध्यापिका फरहा जुबैरी ने कहा कि वर्तमान में हर बेटी को शिक्षा की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। महिलाएं अपनी ताकत को पहचान कर अपने भीतर जज्बा पैदा करें। वह किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं। हमें शिक्षा और नारी सम्मान के लिए आगे आना होगा। छात्रा वरीशा ने कहा कि वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहती हैं। परिजन उन्हें बहुुत आगे तक जाने के जिए प्रेरित करते हैं। इंदु, सलोनी, दीपांशी, अलशिफा, सोनी, मोनी, सिमरन, मुस्कान आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में नारी गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान इकबाल आसिफ, असगर सोनिका का भी सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed