फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   12 labour isolate in sambhal

मध्यप्रदेश और दिल्ली से लौटे 12 मजदूर आइसोलेट, कोरोना जांच को नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
12 labour isolate in sambhal
संभल। मध्य प्रदेश और दिल्ली से संभल लौटे 12 लोगों को आइसोलेट किया गया है। इन मजदूर लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। नमूूने लिए गए हैं। इनकी सेहत में पूरी तरह सुधार नहीं दिखाई दिया। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना आशंकित माना है। सोमवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव बराही से पांच लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर आई है। यह लोग मध्यप्रदेश से यात्रा कर दो दिन पहले ही गांव लौटे हैं।
विज्ञापन

इनकी सेहत का परीक्षण किया गया। सेहत में पूरी तरह सुधार नजर नहीं आया। इन पांचों मजदूर लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोना जांच के लिए नमूने लिए हैं। वहीं सात लोग सरायतरीन से स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यह लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं और अभी दो दिन पहले ही संभल पहुंचे थे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो जांच की गई।
विज्ञापन

सेहत में सुधार नजर नहीं आने पर आइसोलेट किया गया है। संभल में बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार मजदूर संभल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को इन मजदूरों को चिह्नित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि यह मजदूर लौटते समय ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिल जाएं तो इनकी सेहत का परीक्षण भी किया जा सकता हैै और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed