{"_id":"5f53e3bb8ebc3e54a5447edc","slug":"10-lakh-rupe-missing-from-pnb-in-sambhal-chandausi-news-mbd3616349110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से दस लाख रुपये गायब होने के मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से दस लाख रुपये गायब होने के मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। पुरानी पैठ स्थित पीएनबी की शाखा में दस लाख रुपये गायब होने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दस लाख रुपये गबन के मामल में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुरानी पैठ स्थित बैंक शाखा से दस लाख रुपये गायब हो गए थे। आधी रात के बाद शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस लाख रुपये गबन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें जो किशोर शुक्रवार को बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दिखा था वही बाजार में लगे कैमरों की फुटेज देखने पर एक अन्य व्यक्ति के साथ नजर आया है। दोनों घासमंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पहले पैदल जाते हुए फिर कुछ दूरी के बाद ई-रिक्शा में बैठ कर जाते दिखाई दिए। पुलिस को ई-रिक्शा की पहचान हो गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
शुक्रवार को पुरानी पैठ स्थित पीएनबी से दस लाख रुपये चोरी हो गए थे। बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखने पर दोपहर एक किशोर थैला लिए दिखाई दिया था। गेट पर सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण उसके जाने की दिशा का पता नहीं चला था। शनिवार को पुलिस ने बैंक शाखा के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
बैंक शाखा से करीब 50 मीटर दूर घास मंडी स्थित सर्राफा व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोर नजर आया। सर्राफा व्यापारी के सीसीटीवी कैमरे में दोपहर 2.55 बजे का समय दर्ज है। किशोर के साथ नीली शर्ट पहने दूसरा संदिग्ध भी है। इससे करीब दस मीटर दूर बड़ा बाजार की ओर किराना स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोपहर 3.03 बजे एक ई-रिक्शा जाते दिखाई दे रहा है। इस ई-रिक्शा में किशोर और नीली शर्ट पहने उसका साथी नजर आया है। पुलिस ने ई-रिक्शा की पहचान कर ली। आरोपियों को तलाशा जा रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।