अखिलेश राज में सपा के रंग से रंगे स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में नंबर बढ़ाने के लिए अफसर नियम कानून को ताक पर रख देते हैं। बसपा सरकार में सराकारी संपत्तियों पर बसपाई रंग चढ़ जाता है तो सपा शासन में उनके हो जाते हैं। तभी तो बिलारी के एक स्कूल के गेट का रंग जी सपा के झंडे के रंग का कर दिया गया। एक ही नजर में विद्यालय कोई सपा कार्यालय नजर आ रहा है लेकिन हैरत यह है कि अफसरों की नजर इस पर नहीं पड़ी।
नगलिया जट गांव में बने राजकीय इंटर कालेज के मुख्य गेट और भवन की दीवार को सपा के झंडे के रंग में रंगकर कालेज का नाम लिखा गया है। जबकि सरकार भवनों पर इस प्रकार से किसी भी राजनीतिक दल का निशान या झंडा नहीं बनाया जा सकता।
मल्टी सेक्टोरियल प्लान के तहत नगलिया जट में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण कराया गया था। निर्माणदायी संस्था ने कार्य पूरा कर आठ माह पहले भवन को हैंडओवर कर दिया था। जुलाई से इसमें शिक्षण सत्र भी शुरू हो गया।
सरकारी भवनों पर नहीं लग सकता किसी दल का रंग
सामाजिक संगठन ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। नियमानुसार किसी भी राजनीतिक दल के रंग का सरकारी भवनों पर प्रयोग नहीं किया जा सकता। लंबा समय बीतने के बावजूद किसी ने इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया। या कहें जानबूझकर नजरअंदाज कर दिया गया।
कालेज से लेकर शिक्षा विभाग तक कोई भी बताने को तैयार नहीं है कि इस रंग का प्रयोग करने के पीछे किसका दिमाग है। जबकि स्कूल के निर्माण केंद्र और राज्य सरकार के आपसी सहयोग से हुआ है। कालेज के निर्माण पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च आए हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी किसी का ध्यान इस पर नहीं गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया, 'इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं और ना ही कोई शिकायत आई है। जिस तरीके से बताया गया है उससे लगता है यह भूलवश हुआ होगा। इसे जल्द चेक कराकर रंग हटवा दिया जाएगा।'