{"_id":"60709a028ebc3e5909627b2e","slug":"zonal-trial-of-under-14-cricket-players-on-april-12-saharanpur-news-mrt5337694178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल 12 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल 12 अप्रैल को
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल 12 अप्रैल को ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल एकेडमी में होगा। इसमें सहारनपुर के साथ ही मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद आदि जनपदों के भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि सहारनपुर में पहली बार जोनल ट्रायल हो रहा है। ट्रायल 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगा, जिसमें कई जिलों के खिलाड़ी जुटेंगे। ट्रायल के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता आएंगे। उन्होंने बताया कि यह सब एसोसिएशन के निदेशक मोहम्मद अकरम सैफी की बदौलत हो पा रहा है। इससे पहले जोनल ट्रायल मेरठ और अन्य जनपदों में होते थे, जहां सहारनपुर जैसे शहर के खिलाड़ी पहुंच नहीं पाते थे। मगर अपने जनपद में ट्रायल होने से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन स्लिप और आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विधायक ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
सहारनपुर। जनपद के खिलाड़ियो ने गोरखपुर, लुधियाना और लखनऊ में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पदक विजेताओं के सम्मान में एक्सट्रीम फिटनेस जिम सहारनपुर एवं एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स फिजिक की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर विधायक संजय गर्ग ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वालों में अब्दुल आदिल, उमर फारूक, संदीप यादव, अलीम कुरेशी, राहुल चोपड़ा, जावेद मंसूरी के साथ साथ मिस ऐशिया का ख़िताब जीत चुकी संजना ढालक शामिल रही। इस मौके पर अशोक सक्सेना, मोनिस खान, आजम शाह आदि मौजूद रहे।