फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Zonal magistrate appointed for plantation program

पौधारोपण कार्यक्रम के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Zonal magistrate appointed for plantation program
सहारनपुर। वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी बनाए हैं। पौधरोपण अभियान सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम छह बजे चलेगा। हर घंटे कंट्रोल रूम को पौधरोपण की रिपोर्ट भेजनी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृहद पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग का 12.50 लाख और अन्य विभिन्न विभागों के लिए 33.42 लाख जो लक्ष्य दिया गया है, उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी पौधरोपण अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के फील्ड स्तरीय कर्मचारी इस अभियान में अपना पूरा सहयोग दें। पौधरोपण का काम मिशन की तर्ज पर होगा। इसमें लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अभियान से जुडे़ सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि सभी जगह पौधे पहुंच गए हैं और कितने गड्ढे तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, डीएफओ आईसी सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार एके उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed