फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth of Saharanpur and Bulandshahr ran with the spirit of patriotism

Saharanpur News: देशभक्ति के जज्बे के साथ दौड़े सहारनपुर और बुलंदशहर के युवा

Sun, 20 Aug 2023 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Youth of Saharanpur and Bulandshahr ran with the spirit of patriotism
सहारनपुर के स्टेडियम में अ​ग्ननीवीर भर्ती में दौड़ते युवा  श्रोत सेना
-- अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में दिख जोश
विज्ञापन

-- दौड़, जिकजैक, बीम और लंबी कूद में दिखाया दम

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती में सहारनपुर और बुलंदशहर के सपूतों ने दमखम दिखाया। युवाओं ने दौड़, जिगजैग, बीम और लंबी कूद में भाग लिया।
रविवार को सुबह छह बजे डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक सहारनपुर और बुलंदशहर के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। सबसे पहले दौड़ हुई, जिसमें पास होने वाले युवाओं ने आगे की प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें पास हुए युवाओं के दस्तावेज जमा किए गए।
विज्ञापन

------

देश की सेवा करना ही मकसद
भर्ती प्रक्रिया में बुलंदशहर के ढिबाई निवासी हरेंद्र का कहना है कि वह देश की सेवा करना ही उनका मकसद है। चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जिंदगी कुरबान करनी पड़े। सहारनपुर के कस्बा नकुड़ निवासी दीपक पांचाल का कहना है कि बचपन से ही देश की सेवा करना उनका सपना रहा। इसलिए सेना में भर्ती होने आए हैं। ताकि वह देश की सेवा कर सकें। गंगोह निवासी गौरव कुमार व नकुड़ निवासी निखिल ने कहा कि वह भारतीय सेना को सलाम करते हैं और देश सेवा के लिए सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से पढ़ाई के साथ सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

शारीरिक परीक्षण खत्म, होगी दस्तावेजों की जांच

अग्निवीर भर्ती संपन्न हो गई है। अब तक भर्ती हुए युवकों के दस्तावेजों की चार दिन सेना के अधिकारी जांच करेंगे। इसके बाद परिणाम भी घोषित करेंगे। अब तक 13 जिलों के युवाओं के शारीरिक परीक्षण जैसे, दौड़, बीम, जिकजैक और लंबी कूद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

--------

युवाओं को वितरित किया नाश्ता

सहारनपुर। अंबाला रोड पर जिला प्रशासन ने शिविर लगाकर सेना भर्ती शामिल हुए युवाओं को नाश्ता कराया। इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेड-टू पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह एवं स्टेडियम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed