{"_id":"637d14951b3982533e7631d9","slug":"youth-going-to-distribute-sister-s-wedding-card-dies-in-road-accident-saharanpur-news-mrt6147695157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
संदीप का फाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बड़गांव (सहारनपुर)। वाहन की टक्कर से बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हादसा सोमवार की देर रात हिंडन नदी के पुल के पास हुआ। बड़गांव निवासी राजपाल सिंह की बेटी की चार दिसंबर को शादी है। राजपाल का लड़का संदीप उर्फ रजत कुमार (22) अपने साथी सागर रोहिला के साथ बाइक पर बहन की शादी के कार्ड बांटने भायला की तरफ जा रहा था। महेशपुर स्थित हिंडन नदी का पुल पार करते समय उनकी बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से संदीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मातम में बदली शादी की खुशियां
संदीप परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक दो बहनों का तीसरे नंबर का भाई था, जो उत्तराखंड के लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में गन्ना तौल क्लर्क के रूप में कार्यरत था और कल छुट्टी लेकर बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए आया था।

बड़गांव में दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

क्षतिग्रस्त बाइक- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन