फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies in road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर गांव सढ़ौली हरिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात ग्राम सढ़ौली हरिया निवासी अनुज (26) बाइक पर पर शहर से घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक सढ़ौली हरिया के पास अज्ञात वाहन ने अनुज को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने सड़क पर अनुज को घायल देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अनुज को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
अनुज के दादा राजवीर सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व हुई उसकी शादी हुई थी। अनुज पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। अनुज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed