फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies due to current, brother also scorches

युवक की करंट से मौत, भाई भी झुलसा

Fri, 07 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current, brother also scorches
मृतक दीपक कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। बादलपुर गांव में पेड़ से टहनी काटते समय एक युवक की हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई भी झुलस गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घुन्ना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बादलपुर में सालासर नाम की कंपनी द्वारा हाईटेंशन लाइन बनाई जा रही है। कई बार लाइन के तार चोरी होने की घटना के बाद इस लाइन को चार्ज करने के लिए उसमें करंट छोड़ा गया था। शुक्रवार को गांव निवासी दीपक (25) पुत्र आत्माराम अपने मकान के आगे लाइन के तारों से सटे पेड़ की टहनी काटने लगा। उसे लाइन के तारों में करंट होने की जानकारी नहीं थी। टहनी काटते समय करंट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई लोकेश झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली बेहट पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसे ग्रामीणों का गुस्सा भी झेलना पड़ा। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा व विभागीय ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि अभी तक हादसे के संबंध में कोई तहरीर मृतक के परिजनों की तरफ से नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बादलपुर गांव में बनाई जा रही हाईटेंशन लाइन का निर्माण सालासर नाम की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। अभी तक यह लाइन विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है। लाइन के तार चोरी होने की घटना के बाद उसे चार्ज करने के लिए करंट छोड़ा गया होगा। उसी से हादसा हुआ। - शाहिद हसन, अवर अभियंता घुन्ना विद्युत उपकेंद्र

बेहट के गांव  बादलपुर में हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

बेहट के गांव बादलपुर में हादसे के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed