फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth and girl died after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से युवक और बालिका की मौत

Sun, 22 Sep 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth and girl died after being hit by truck
सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला हाईवे पर यमुना नदी पुल पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और बालिका की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सरसावा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया। घटना हरियाणा क्षेत्र में होने की वजह से यमुनानगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एसओ सरसावा प्रमोद कुमार ने बताया कि यमुनानगर के गांव लापरा निवासी 18 वर्षीय गुलफाम अपनी 16 वर्षीय रिश्तेदार उस्मानी और आठ वर्षीय सालिया निवासी गांव डबकोला के साथ बाइक द्वारा सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में आ रहा था। जैसे ही बाइक यमुना नदी के नए पुल पर पहुंची तो ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में गुलफाम और सालिया ट्रक के पहियों के नीचे कुचले गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस्मानी गंभीर रूप से घायल हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ सरसावा प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। इसी बीच हरियाणा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना हरियाणा क्षेत्र में हुई, जिस कारण हरियाणा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल उस्मानी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed