{"_id":"6abd6c5d10f713041c06b27d","slug":"young-man-takes-his-own-life-by-hanging-himself-in-a-rented-room-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184883-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किराए के कमरे में फंदे पर लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किराए के कमरे में फंदे पर लटककर युवक ने दी जान
Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर प्रेम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे साहिल (22) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक भजन कीर्तन मंडली के साथ कार्यक्रमों में नृत्य-गायन का काम करता था। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस युवक के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बादलपुर निवासी साहिल दिल्ली रोड पर प्रेम नगर कॉलोनी में किशनलाल के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर रहता था। मंगलवार देर शाम तक साहिल अपने कमरे में ही रहा। जब साहिल अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक किशनलाल उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक ने पड़ोसियों को बुलाया और अंदर किराएदार साहिल का होना बताया।
इसके बाद मकान मालिक ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर साहिल का शव पंखे के कुंडे से चुनरी के सहारे लटका हुआ मिला। सीओ द्वितीय विकास कुमार चौहान ने बताया कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि युवक का किसी से विवाद या अन्य कोई परेशानी तो नहीं चल रही थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।