फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly man commits objectionable act with young girl under the pretext of buying her toffee.

Saharanpur News: टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची से बुजुर्ग ने किया आपत्तिजनक कृत्य

Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man commits objectionable act with young girl under the pretext of buying her toffee.
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा आठ वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने आपत्तिजनक कृत्य करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि चार दिन पहले बेटी मोहल्ले में कुछ बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में चाय की दुकान पर बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि उसने बच्ची को 10 रुपये दिए और टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया। घटना के बाद परिजन बच्ची घर लौटी तो वह गुमसुम और परेशान दिखाई। परिजनों ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराते हुए बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिससे घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सके। पुलिस टीम सीसीटीवी के जरिये आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed