फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young-elderly people are exposed to mental stress

मानसिक तनाव की चपेट में आ रहे युवा-अधेड़ उम्र के लोग

Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young-elderly people are exposed to mental stress
सहारनपुर। जनपद के युवा और अधेड़ उम्र के लोग मानसिक तनाव की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मानसिक रोग ओपीडी में रोजाना 40 से 50 मानसिक रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश युवा और अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं। यहां चिकित्सक ऐसे मरीजों को सकारात्मक सोच रखने और खुद को ज्यादा से ज्यादा समय देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में पैथालॉजी के पास मनोरोग ओपीडी संचालित हैं। यहां सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मानसिक रोगी देखे जाते हैं। 25 से 55 साल के लोग मनोरोगों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मानसिक तनाव से पीड़ित युवा अक्सर कोई गलत कदम उठा लेते हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले मानसिक रोगियों को चिकित्सक और काउंसलर समय पर इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं। ताकि समय रहते उसका सही उपचार हो सके और उसे मानसिक तनाव से छुटकारा दिलाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्ति हमेशा परेशान या व्याकुल रहता है। इसके साथ ही उसमें उदासीनता, चिड़चिड़ापन, चिंताग्रस्त, खाने और सोने के व्यवहार में परिवर्तन, गुस्सा या अधिक ज्यादा बोझ, अकेले रहना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। उन्होंने लक्षण पाए जाने पर परिवार सदस्यों से व्यक्ति को मनो चिकित्सक के पास दिखाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

इस प्रकार तनाव को करें कम
मानसिक तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक सोच रखें। खुद को ज्यादा से ज्यादा समय दें। उन लोगों से ज्यादा संपर्क में रहें जिन पर आपको भरोसा हो। सोशल मीडिया पर नकारात्मक संदेशों पर ध्यान न दें। योग और व्यायाम करें। पौष्टिकता युक्त भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed