फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You do politics of development not caste, religion: Garg

जाति धर्म की नहीं विकास की राजनीति करती है आप: गर्ग

Fri, 01 Jan 2021 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
You do politics of development not caste, religion: Garg
जाति धर्म की नहीं विकास की राजनीति करती है आप : गर्ग
विज्ञापन

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने कहा कि आप के उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा से भाजपा में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी जाति धर्म की नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की बात करती है।

शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं उनका पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। विकास के मामले में दिल्ली मॉडल और उत्तर प्रदेश मॉडल पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को बहस की चुनौती देने वाले प्रदेश के मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह वहां उपस्थित तक नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सेल्फी विद सरकारी स्कूल का अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी जिलों के आप कार्यकर्ता सरकारी स्कूलों में जाकर सेल्फी ले रहे हैं, जिससे प्रदेश की स्कूलों के हालत जनता को दिखा सकें। जिला प्रभारी मनीष सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गवर्नेंस मॉडल पर गर्व है। इस दौरान हरपाल सिंह, अक्षय जैन, मनोज फुटेला, उमर जैदी, अमरीश वालिया, राजकुमार डोगरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed