फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   yojna mein nahin chalegi laparwahi

योजनाओं के कियान्वयन में लापरवाही पर गिरेगी गाज: भराला

Thu, 11 Jul 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
yojna mein nahin chalegi laparwahi
योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर गिरेगी गाज: भराला
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भारद्वाज भराला ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देखा जा रहा है कि योजनाएं संचालित करने में अधिकारी उदासीन बने हुए हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भराला ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद पत्रकार वार्ता में पंडित सुनील भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन देखने में आ रहा है कि विभागीय अधिकारी योजनाओं के संचालन में उदासीन बने हुए हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 15 हजार रुपये कमाने वाले श्रमिकों के लिए मंत्रालय ने पात्रता की श्रेणी अब 20 हजार रुपये कर दी है। श्रमिक परिवार की कन्या के विवाह के लिए अब 15 हजार की जगह 25 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। श्रमिक परिवार में किसी व्यक्ति की अगर मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार की जगह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। श्रमिक परिवार के बच्चों को अनुदान राशि भी दी जाएगी। श्रमिकों को पर्यटन स्थल की यात्राएं कराने के लिए मंत्रालय की ओर से व्यवस्था की जाएगी। श्रमिकों का शोषण किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। कहीं पर अगर बाल श्रम की शिकायत मिलती है तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान भाजपा नेता केएल अरोड़ा, राजकुमार राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed