{"_id":"64eb8a3449ef492d0905aae8","slug":"yogi-government-will-bring-smile-on-smiles-face-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-1362-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: योगी सरकार मुस्कान के चेहरे पर लाएगी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: योगी सरकार मुस्कान के चेहरे पर लाएगी मुस्कान
विज्ञापन
आठ माह पूर्व आग से झुलस गया था 10 वर्षीय मुस्कान का चेहरा
पूर्व विधायक शशिबाला के प्रयासों से उपचार को मांगा गया एस्टीमेट
देवबंद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मद्द से मोहल्ला पठानपुरा निवासी शेर खान की दस वर्षीय बेटी मुस्कान के चेहरे पर जल्द ही मुस्कान वापस लौटने वाली है। वह फिर आईने के सामने खड़ी होकर खुद का शृंगार कर सकेगी।
करीब आठ माह पूर्व गैस सिलिंडर की पाइप लीकेज होने से उसमें लगी आग से मुस्कान के चेहरे और गर्दन से नीचे का कुछ हिस्सा झुलस गया था। पिता ने हैसियत के हिसाब से उसका उपचार कराया। हादसे के बाद हर वक्त खेलने कूदने वाली और सबको हंसाने वाली मुस्कान के चेहरे से मुस्कान ही गायब हो गई थी। उसने आईने में चेहरा तक देखना बंद कर दिया था। मामले का संज्ञान होने पर बिना भेदभाव क्षेत्र में कार्य करने वालीं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने मुस्कान के उपचार के लिए योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। जिसके बाद सीएम कार्यालय से मुस्कान का आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे गए थे। शशिबाला पुंडीर ने बताया कि सीएम कार्यालय की और से बच्ची के उपचार को पैसा भेजने के लिए एस्टीमेट बनवाने को कहा गया है। वह जल्द ही जौलीग्रांट या एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश से एस्टीमेट बनवा कर सीएम कार्यालय को भेजेंगी। ताकि जल्द से जल्द मुस्कान के चेहरे पर मुस्कान लौट सके। पूर्व में भी शशिबाला पुंडीर ने मोहल्ला खानकाह में 10 वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के मामले में प्रयास कर पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये की मद्द दिलाई थी।