फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrestlers showed their strength in Dangal

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम खम

Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in Dangal
चिलकाना मेले में कुश्ती करते पहलवान। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। कस्बा चिलकाना में बस स्टैंड स्थित मां देवी बाला सुंदरी मेले में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल अखाड़ा द्वारा आयोजित दंगल के दूसरे दिन बाहर से आये पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे दिन की पहली कुश्ती पहलवान महावीर थापा नेपाल और हरियाणा अनुज के बीच हुई। दस मिनट चली रोमांचक कुश्ती में नेपाल के महावीर पहलवान ने अनुज को मात दी। इसके बाद छोटा पहलवान हरिपुर और सचिन बागपत के बीच हुई, जो बराबर रही। इसके बाद बाबा लाडी हिमाचल प्रदेश और टाइगर पहलवान गोरखपुर के बीच हुई, जिसमें बाबा लाडी ने बड़े ही रोमांचक कुश्ती में टाइगर पहलवान को मात दी। दिलशाद पहलवान चिलकाना और कल्लू पहलवान झांसी के बीच हुई कुश्ती में चिलकाना के पहलवान दिलशाद विजयी हुए। अनुज पहलवान और मुन्ना पहलवान की कुश्ती में मुन्ना पहलवान विजयी रहे। इस अवसर पर दंगल संयोजक प्रदीप शास्त्री, अमजद खान दाहा, रेफरी सुल्ताना, शंकर थापा, संजीव हरियाणा, जगरूप, पंजाब, मुन्ना गोरखपुर, समीर खुरमपुर, जसवंत सैनी मुजफ्फरनगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed