फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrestlers selected for state wrestling competition

राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन

Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers selected for state wrestling competition
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक मुजफ्फरनगर जनपद के कसबा बुढ़ाना के कुलदीप बालियान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के लिए जनपद के पहलवानों का चयन बुधवार को ट्रायल के माध्यम से किया गया। इनमें 11 बालक और एक बालिका शामिल है।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि पहलवानों के चयन के लिए बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराया गया है। ट्रायल का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। फ्री स्टाइल के लिए चयनित खिलाड़ियों में वेदांश आर्य, मुकुल पंवार, सुमित कश्यप, गौरव, लक्ष्यवीर, आयुष यादव शामिल हैं। ग्रीको रोमन के लिए मंथन, शिवम गुप्ता, करन राणा, अंजुल कुमार, प्रभात चौधरी और तपस्या शामिल हैं। टीम प्रशिक्षक अभिषेक चौधरी तथा टीम मैनेजर अक्षय चौधरी बनाए गए हैं। पूर्व विधायक एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, सुधीर चौधरी, आदेश चौधरी, सोनवीर सिंह, यशपाल सिंह, ईश्वरपाल सिंह, शौर्य गुप्ता, मनीष कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed