फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workshop on life struggle of forest Gujjars

वन गुर्जरों के जीवन संघर्ष पर कार्यशाला का आयोजन

Thu, 28 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Workshop on life struggle of forest Gujjars
सहारनपुर। वन गुर्जरों के जीवन और संघर्षों को लेकर ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

यह कार्यशाला यूनिवर्सिटी में स्थित डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सक्लूसिव स्टडीज एंड ट्रांस्फार्मेटिव एक्शन द्वारा आयोजित की जा रही है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सतीश शर्मा ने वन गुर्जरों के जीवन और भारत की विविधता में एकता की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अली अनवर ने अपनी पुस्तक मसावात की जंग का भी विमोचन किया और पसमांदा मुस्लिम आंदोलन और उससे जुड़े हुए संघर्ष पर विचार रखे। तीस्ता सीतलवाड़ ने वन गुर्जरों के अधिकारों और उनके जीवन से जुड़े हुए संघर्षों पर विचार प्रकट किए। इसी क्रम में डॉ. टोन गुरेनेवेग, अशोक चौधरी जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया यूनियन ऑफ फारेस्ट वर्किंग पीपल, अमित राठी, रोमा मलिक, मोहम्मद मीर हमजा अध्यक्ष वन गुर्जर युवा संगठन उत्तराखंड, यूनिवर्सिटी के चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल, डॉ. एनके गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। वन गुर्जर समुदाय के लगभग 25 लोग मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन खालिद अनीस अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed