{"_id":"60fb0c498ebc3e57f6625a39","slug":"workers-should-get-ready-for-mission-2022-janeshwar-saharanpur-news-mrt548726333","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : जनेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : जनेश्वर
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि 2022 नजदीक है। आगामी विधान सभा चुनाव में हमें कोई कसर नहीं छोड़नी है। एक-एक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना होगा। वह शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष ने चौधरी अबुबकर, वीरेंद्र कश्यप तथा विजयपाल को सहारनपुर का सेक्टर कोर्डिनेटर बनाए जाने पर पार्टी प्रमुख मायावती और प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन का आभार व्यक्त किया। साथ ही तीनों का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, ऐसे में जनता बहनजी की सरकार आने का इंतजार कर रही है।
सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जनता ने सभी पार्टियों की सरकार देखी है। बहनजी की सरकार आम आदमी की सरकार रहती है, जिसमें कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहती है। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयारियों में जुटने की अपील कार्यकर्ताओं से की। सांसद प्रतिनिधि मोनिस रजा और मीडिया प्रभारी एस आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ है। बैठक में आशीर्वाद आर्य, रवि सहगल, विकास आदि मौजूद रहे।