{"_id":"62167c4ee2580c1c4e56bf71","slug":"work-started-in-the-stadium-under-smart-city-plan-saharanpur-news-mrt578093998","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में हुई कार्यों की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में हुई कार्यों की शुरूआत
विज्ञापन
नवनिर्माण के लिये तोड़ा जा रहा स्टेडियम का गेट
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये के कार्य होने हैं, जिनकी शुरूआत कर दी गई है। स्टेडियम के नए गेट का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए मौजूदा गेट को तोड़ा जा रहा है, जिसमें कई दिन से मजदूर लगे हुए हैं।
नवंबर 2021 में स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम को स्मार्ट स्टेडियम बनाने के लिए प्रेजेंटेशन दी गई थी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त लोकेश एम. ने स्टेडियम को स्मार्ट बनाने की परियोजना को हरी झंडी दी थी, साथ ही बैठक के अगले दिन स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह तथा योजना से जुड़े कई अधिकारियों को साथ लेकर स्टेडियम का निरीक्षण किया था। उन्होंने योजना के तहत स्टेडियम में कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिन पर अब अमल हो रहा है। पहले चरण में स्टेडियम के गेट को तोड़ा जा रहा है, जिसके स्थान पर योजना के तहत नया गेट बनाया जाएगा। योजना से जुड़े अधिकारी अगले छह माह में स्टेडियम में होने वाले सभी कार्य पूर्ण करने की बात कह रहे हैं।
------
स्टेडियम को स्मार्ट बनाने के लिए होने हैं यह कार्य
स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगी बाबा साहब की प्रतिमा को स्थानांतरित किया जाएगा तथा प्रतिमा वाले स्थल का सुंदरीकरण किया जाएगा। बैडमिंटन हॉल और जूडो हॉल का सुंदरीकरण होगा। स्मार्ट जिम बनेगा। पहले से बने पैवेलियन को विकसित करने के साथ ही उसका सुंदरीकरण भी होगा। मेन गेट का भी सुंदरीकरण होगा, साथ ही फिटनेस क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में करोड़ों रुपये के कार्य होने हैं, जिनकी शुरूआत कर दी गई है। प्रयास यही है कि कार्य समय के साथ पूरे हों और गुणवत्तापूर्ण हों। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त /सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।