फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work is visible not only in the figures but also on the ground: Akhilesh

आंकड़ों में ही नहीं धरातल पर भी दिखे काम: अखिलेश

Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Work is visible not only in the figures but also on the ground: Akhilesh
डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नवागत जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ आंकड़ों में नहीं बल्कि धरातल पर नजर आए। इसी संकल्प के साथ काम किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों से संवाद बढ़ाया जाएगा। शासन की योजनाओं का सफल संचालन ही उनकी पहली प्राथमिकता है। कार्यालय में वह नौ से एक बजे जनता से मिलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवागत जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाला। इसके बाद उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि बतौर डीएम के रूप में सहारनपुर उनका तीसरा जिला है। इससे पहले वह शामली और अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। वह 1992 के पीसीएस और 2008 के आईएएस अधिकारी हैं। मूलरूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। वह लखनऊ, सीतापुर, नैनीताल, लखीमपुर में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुंचे। अवैैध खनन के सवाल पर कहा कि अवैैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। देवबंद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे धरने को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों से बातचीत की जाएगी और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी मेहनत से काम करेगा। लोगों से संवाद बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही वह कार्यालय में सुबह नौ से एक बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण कराएंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, अपर विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed