फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women's Challenger Trophy: Title Clash Between Saharanpur Blue and Gautam Buddha Nagar

महिला चैलेंजर ट्रॉफी : सहारनपुर ब्लू और गौतमबुद्धनगर के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women's Challenger Trophy: Title Clash Between Saharanpur Blue and Gautam Buddha Nagar
महिला क्रिकेट चैलेंजर टूर्नामेंट में महिला ​​खिलाड़ी नमिता सिंह को मैन ऑफ द मैच प्रदान करते कोच
सहारनपुर। सोना स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर जारी महिला चैलेंजर ट्राफी में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। सहारनपुर ब्लू ने अपने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं गौतमबुद्धनगर की टीम ने लीग मैचों में अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। रविवार यानी आज दोनों टीमों के बीच फाइनल भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


शनिवार को पहला मुकाबला सहारनपुर ब्लू और गौतमबुद्धनगर की टीम के बीच हुआ। ब्लू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने चार विकेट खोकर 142 रन बनाए। बल्लेबाजी में वंशिका सैनी ने 65 रन, भुवी ने 33 और श्रद्धा ने 17 रनों का योगदान दिया। गौतमबुद्ध नगर टीम की ओर से नमिता सिंह और शिखा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतमबुद्धनगर ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। नमिता सिंह ने 44 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए। इसमें दो चौके और चार छक्के लगाए। सहारनपुर ब्लू की आस्था वर्मा और मनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। कल्पना को एक विकेट से संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ-उर-रहमान ने नमिता सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्राॅफी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच सहारनपुर रेड और करनाल की टीम के बीच हुआ। सहारनपुर रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पांच विकेट खोकर 20 ओवर में 134 रन बनाए। अनुष्का ने 45 और वंशिका ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में निया ने शानदार चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करनाल की टीम 18.4 ओवर में 96 रनों पर सिमट गई। रश्मि ने 42 और लक्षिका ने 13 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक पार नहीं कर सका। प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल को दिया गया। इस अवसर पर पार्षद गौरव कपिल, साजिद उमर, आमिर कुरैशी, आयुष, तरुण, डॉ. शमशाद, रामावतार, नेपाल सिंह, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed