फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women's display against illegal liquor sales

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 

Mon, 19 Mar 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women's display against illegal liquor sales
अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में परचून की दुकानों पर हो रही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिला प्रधान ने अन्य महिलाओं के साथ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बाज ना आने की सूरत में अवैध शराब विक्रेताओं को रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने डीएम से भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि गांवों में परचून की दुकानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे युवा पीढी नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। पुलिस की निष्क्रियता से इस धंधे में लगे लोग खुलेआम शराब बेच रहे हैे।
विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर की महिला प्रधान शशि देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला सरिता, पिंकी, नीलम, रचना, बबली, बाला, शकुंतला, सुदेश, प्रियंका, रत्नो, ज्ञानो एवं रोशन आदि ने कहा कि गांव में आसानी से शराब मिलने से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही और गांव का माहौल भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रधान शशि देवी ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा अगर कोई गांव में शराब बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ वह स्वयं थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।


महिलाओं ने डीएम से भी गांव में पुलिस भेजकर ऐसे दुकानदारों की जांच कराने की मांग की। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से भी ऐसे लोगों की सूचना देने और शराबखोरी से बचने की अपील की है। प्रधान की इस चेतावनी से पूरे गांव के दुकानदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed