{"_id":"60538de58ebc3e76a1220fd5","slug":"women-recognize-their-power-like-hanuman-saharanpur-news-mrt5305687162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति को पहचाने महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति को पहचाने महिलाएं
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिला अपनी शक्ति को हनुमान जी की तरह पहचानने का काम करें। हमारे शास्त्रों में महिला को शक्ति का रूप बताया गया है। महिला को अबला बनकर नहीं सबला बनकर जीना होगा। इस मौके पर उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्र महिलाओं व उनके बच्चों को शुष्क राशन किट व सैनिटरी पैड भी वितरित किए।
गोचर महाविद्यालय के मिशन शक्ति कार्यक्रम में सुषमा सिंह नेे कहा कि महिलाएं किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ चुप ना बैठे, डटकर उसका विरोध करें। महिला आयोग, पुलिस और प्रशासन उनके साथ है। इस दौरान बीएड की छात्राओं ने महिला शक्ति को लेकर लघु नाटिका के माध्यम से महिलाओं की शक्ति जगाने का काम किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के संरक्षक चौधरी भूपेंद्र सिंह, कालेज के प्राचार्य डॉ. वाईके शर्मा, उप प्राचार्य जेपी सिंह के अलावा बीएड का स्टाफ भी मौजूद रहा।