फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women like Sonam and Muskan should be hanged: Meenakshi

सोनम-मुस्कान जैसी महिलाओं को होनी चाहिए फांसी : मीनाक्षी

Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women like Sonam and Muskan should be hanged: Meenakshi
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बयान दिया है। उन्होंने महिला अपराधों, हालिया मामलों और महिला सम्मान को लेकर बात की। कहा कि सोनम-मुस्कान जैसी महिलाओं को फांसी होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर संगोष्ठी हुई। इसमें बतौर महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना उनके सपनों को साकार करने का काम किया है। महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी ने यह भी कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी रोजाना 250 शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खासतौर पर मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी महिलाओं को जीने का हक नहीं है। उन्हें फांसी होनी चाहिए। कुछ गलत महिलाओं की वजह से पूरे समाज को बदनाम न किया जाए। हालांकि महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगे आरोपों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। बताया कि पीड़िता की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच चुकी है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कहा कि कोई सांसद हो या विधायक, उसे महिला उत्पीड़न का अधिकार नहीं है। इस मामले में भी जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed