{"_id":"6ab6d2639243b65eee07264b","slug":"report-sent-to-the-government-regarding-20-ayushman-arogya-mandirs-under-scrutiny-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184493-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जांच के घेरे में आए 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जांच के घेरे में आए 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
- शिकायतकर्ता ने मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाकर शासन में की थी शिकायत
- बनी थी एसीएमओ सहित पांच सदस्य टीम, अब शासन की कार्रवाई पर टिकी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच के बाद अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय से रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। टीम की जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानक पर खरे उतरेंगे या फिर मानकों को ताक पर रखकर खोल दिए गए।
महानगर में करीब दो साल पहले घर के नजदीक बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र) खोले गए थे, जो वर्तमान में भी संचालित हैं। 17 अक्तूबर 2025 को शिकायतकर्ता प्रशांत वर्मा ने 35 में से 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शासन में शिकायत की गई थी। आरोप लगाया था कि यह केंद्र बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। इसके बाद शासन से जांच एडी हेल्थ के पास आई थी।
22 जून 2026 को मुजफ्फरनगर के एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रणजीत कुमार, एनएचएम के कम्युनिटी प्रोसेस शमशीर आलम, रजतवीर सिंह जैमवाल व मुजफ्फरनगर से अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर प्रवीण पाल की टीम बनी थी। जांच में करीब सवा दो महीने लगे। शिकायत के एक-एक बिंदु पर जांच की गई। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार की और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में भेजी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रिपोर्ट का कई दिनों तक आकलन किया। इसके बाद ही शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई।
विज्ञापन
-- यहां संचालित हैं केंद्र
संजय कॉलोनी, चंद्र नगर, मदनपुरी, आजाद कॉलोनी, मोज्जम कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, पुल खुमरान, मोहल्ला छिपियान, शाकंभरी विहार, एकता कॉलोनी, नदीम कॉलोनी, कमेला कॉलोनी, दुर्गा विहार, गलीरा रोड, ब्रिजेश नगर, न्यू पटेल नगर आदि शामिल हैं।
-- वर्जन
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जांच के लिए पांच सदस्य टीम गठित की गई थी, जिसने रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आख्या बनाई गई, जिसे शासन को भेज दिया है। - डॉ. कुमुद रानी, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण