फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contractor Dies in Deoband Road Accident, Niece’s Wedding Procession Was Due Today

सहारनपुर: देवबंद सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत, आज आनी थी भतीजी की बरात; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 26 Sep 2026 10:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

देवबंद में रोहना टोल प्लाजा के पास नीलगाय से बाइक टकराने से ठेकेदार इखलाक उर्फ काका की मौत हो गई। वह भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आ रहे थे।

विज्ञापन
Contractor Dies in Deoband Road Accident, Niece’s Wedding Procession Was Due Today
- फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद छुटमलपुर थानाक्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात रोहना टोल प्लाजा के पास नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। शनिवार को भतीजी की बरात आनी थी, लेकिन हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

नीलगाय से टकराई बाइक, मौके पर मौत
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल निवासी इखलाक उर्फ काका (44) शुक्रवार रात बाइक से गांव आ रहे थे। उनके साथ मोबीन भी बाइक पर सवार थे। रोहना टोल प्लाजा के पास अचानक बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में इखलाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर देवबंद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोबीन को उपचार के लिए सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज: वेस्ट यूपी में रिमझिम बरसात ने दी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट; दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजी की शादी में शामिल होने आ रहे थे इखलाक
परिजनों के अनुसार इखलाक मुजफ्फरनगर में सड़क निर्माण की ठेकेदारी करते थे। शनिवार को उनकी भतीजी की बरात आनी थी और वह शादी में शामिल होने के लिए गांव आ रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

इखलाक के परिवार में पत्नी और 14 व 16 वर्ष के दो बेटे हैं।

गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक
परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के देर रात शव को लेकर गांव पहुंच गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बेहद गमगीन माहौल में इखलाक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शादी वाले घर में हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed