फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ????Woman will become mayor in Saharanpur

Saharanpur News: निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित

Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
????Woman will become mayor in Saharanpur
सहारनपुर। जनपद में नगर निगम सहारनपुर समेत सभी 12 निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण सोमवार को घोषित हो गया है। नगर निगम सहारनपुर में महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। गत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए यह पद आरक्षित था। भाजपा के लिए अपनी इस सीट को बचाए रखना प्रतिष्ठा का सवाल है। उधर, अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय होने के साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार टिकट पाने के लिए सक्रिय हो गए है।
विज्ञापन

शासन द्वारा घोषित आरक्षण के अनुसार जिले की चार नगर पालिकाओं में से नकुड़ व सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। गंगोह और देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। सात नगर पंचायतों में से छुटमलपुर, नानौता, अंबेहटा, बेहट, रामपुर मनिहारान में अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए है। तीतरों नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला और चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा में मेयर पद के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
अन्य दल के नेता दावेदारों की सूची बनाने में जुटे
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद के आरक्षण पर सभी का निगाहें लगी थीं। महापौर पद के दावेदार अपनी तैयारी में लगे थे। सोमवार को महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित होने पर तस्वीर साफ हो गई। ऐसे में दावेदारों ने अपने परिवार की महिलाओं के लिए टिकट के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। राजनीतिक दलों में भी महापौर का टिकट के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई। भाजपा सभी दलों में ज्यादा सक्रिय दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर नगर निगम बनने के बाद वर्ष 2017 में पहली बार महापौर का चुनाव हुआ था। तब मेयर पद की सीट पिछड़ा वर्ग में आरक्षित हुई थी। भाजपा ने संजीव वालिया को चुनाव में उतारा था। संजीव वालिया पहले मेयर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को दो हजार मतों से पराजित किया था। मेयर की सीट भाजपा के पास है, इस बार भी वो सीट का बरकरार रखने की तैयारी में है। इसके लिए सशक्त महिला प्रत्याशी को उतारने की बात कही जा रही है। वैसे अगर दावेदारों की बात करें तो भाजपा के पास अभी तक लंबी फेहरिस्त दावेदारों की बन चुकी है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की पत्नी राधिका जैन, पार्षद सरिता शर्मा, प्रेरणा गुप्ता, सीमा गगनेजा, नीलू राना आदि नाम इस लिस्ट में शामिल है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि सभी नाम पार्टी हाई कमान को भेजे जाएंगे, वहीं से टिकट फाइनल होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि मेयर पद समेत सभी निकायों के अध्यक्ष और पार्षदों के पदों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। मंगलवार को बैठक कर दावेदारों के नाम लिए जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि पार्टी हाईकमान जिस को भी टिकट देगा, पूरी टीम उनको चुनाव लड़ाएगी। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद का कहना है कि कोर कमेटी बनाई जाएगी। इसके लिए पैनल बना कर टिकट के दावेदारों का नाम पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे, वहीं से टिकट तय किए जाएंगे।
सहारनपुर नगर निगम- महिला
नगर पालिका-
गंगोह - अनारक्षित
देवबंद - अनारक्षित
सरसावा - अन्य पिछड़ा वर्ग
नकुड़ - अन्य पिछड़ा वर्ग
------------
नगर पंचायत
तीतरों- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
चिलकाना- महिला
बेहट- अनारक्षित
रामपुर मनिहारान- अनारक्षित
नानौता- अनारक्षित
अंबेहटा- अनारक्षित
छुटमलपुर- अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed