फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With the consent of the relatives, the couple got married in the police station.

परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल की थाने में कराई शादी

Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
With the consent of the relatives, the couple got married in the police station.
छुटमलपुर। घर से गए सजातीय प्रेमी युगल की बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती की जिद को देखते हुए परिजनों की सहमति से उनकी थाने में ही वरमाला डलवाकर शादी करा दी। थानाध्यक्ष ने प्रेमी युगल से वर वधु बने जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उन्हें आपसी समझ से गृहस्थी चलाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ पर अब्दुल्लापुर निवासी द्वारा अपनी पुत्री के घर से चले जाने के संबंध में सूचना दी गई थी। पुलिस ने युवती को सूरज सिंह निवासी ग्राम रहीमपुर थाना बिहारीगढ़ के मकान से बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया। युवती ने अपने आपको बालिग बताते हुए अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र पेश किए तथा प्रेमी सूरज के साथ शादी करने की बात कही। पुलिस और युवती के परिजनों द्वारा उसे काफी समझाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और समाज के जिम्मेदार लोगों ने प्रेमी युगल के परिजनों से बात की। युवक और युवती के परिजनों ने उनके विवाह की सहमति दे दी। इसके बाद थाना परिसर में ही वर माला मंगवा कर प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि प्रेमी युगल किसी भी सूरत में अलग होने को तैयार नहीं था। ऐसे में परिजनों की सहमति से उनकी शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed