फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With GIC mapping, passengers will be able to know the routes of buses sitting at home

जीआईसी मैपिंग से यात्री घर बैठे जान सकेंगे बसों के रूट

Wed, 20 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
With GIC mapping, passengers will be able to know the routes of buses sitting at home
जीआईसी मैपिंग से यात्री घर बैठे जान सकेंगे बसों के रूट
विज्ञापन

सहारनपुर। अब परिवहन निगम और विभाग के रूटों की जानकारी यात्री अपने घर बैठे जान सकेंगे। इसको लेकर दोनों विभागों ने अपने-अपने मार्गों को चिह्नित कर उनकी जीआईसी मैपिंग की है। इन मार्गो का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। यहीं नहीं इसके लिए अधिकारियों को लखनऊ में प्रशिक्षण भी दिया गया।
विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम गति नेशनल मास्टर प्लान शुरू किया गया है। इस प्लान के अनुश्रवण के लिए एक राज्य स्तरीय समन्वय समिति का भी गठन हो चुका है। इसमें परिवहन निगम और संभागीय परिवहन विभाग को कहा गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के मार्गों की जीआईसी मैपिंग कराई जाए। इसके लिए अधिकारियों ने लखनऊ में ट्रेनिंग ली। इसके बाद जिले में मार्गों की मैपिंग करने में जुट गए। संभागीय परिवहन विभाग ने सहारनपुर में 14 और परिवहन निगम ने आठ मार्गों की मैपिंग कर ली है। इसका उद्देश्य यह है कि संबंधित रूट पर कौन सा कस्बा और गांव पड़ रहा है। इसके साथ ही परिवहन निगम की यात्री आवागमन, बसों का आवागमन व प्रस्थान की संख्या, बस स्टेशन का प्रकार और बस स्टैंड का क्षेत्रफल की सूचना देनी है।
विज्ञापन

ये चिह्नित किए गए मार्ग
- देवबंद-बड़गांव-नानौता-गंगोह-बसी
- देवबंद-बड़गांव-रामपुर-अंबेहटा-नकुड़
- सहारनपुर-फंदपुरी-खेड़ा अफगान-अंबहेटा-गंगोह-तीतरों-जलालाबाद
- सहारनपुर-फंदपुरी-नकुड़-शेरमऊ-गंगोह-लखनौती-बसी
- सहारनपुर-नानौता-थानाभवन-शामली-कांधला-बडौत-बागपत-लोनी-दिल्ली
- सहारनपुर-सीडकी-झबरेड़ा-सिंगरौली-लखनौती-गुरुकुल-नर्सन
- सहारनपुर-भगवानपुर-चुड़ियाला
- सहारनपुर-हरिद्वार
पीएम गति शक्ति योजना के तहत अलग-अलग मार्गों की जीआईसी मैपिंग कर ली गई है। रूटों की संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर दी है। जीआईसी मैपिंग होने से मार्गों की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। - अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed