{"_id":"5745f7564f1c1b2c3e690ac3","slug":"will-you-rise-to-the-bjp-s-hindutva-lull","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व पर टूटेगी भाजपा की 'खामोशी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व पर टूटेगी भाजपा की 'खामोशी'
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 26 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Party talks on stage
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्रदेश में विकास और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करने जा रही भाजपा हिंदुत्व के हथियार को नहीं छोडना चाहती। केंद्र में मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में हाशिए पर रहा राम मंदिर मुद्दा रैली से ऐन पहले फिर उछला है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर पार्टी का मुद्दा है और भाजपा चाहती है कि राम मंदिर जल्द से जल्द बने। पार्टी का यह बयान उन लोगों के लिए है, जो राम मंदिर पर पार्टी के रुख को लेकर नाखुश चल रहे हैं।
केंद्र सरकार की दूसरी सालगिरह पर सहारनपुर में आहूत मोदी की रैली को लेकर भाजपा का जोश नई दिशा का संकेत दे रहा है। 'विकास पर्व' पर कुछ अंदर की बातें बाहर आना लाजिमी है।
विज्ञापन
हिंदुत्व के मुद्दे ने ही भाजपा को ताकत दी थी, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में यह मुद्दा हाशिए पर चला गया। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े साधु-संतों ने भी अनदेखी पर सवाल खड़े किए।
पिछले दो सालों में मोदी ने ऐसे किसी मुद्दे को नहीं छुआ, जिनसे केंद्र की उपलब्धियों पर आंच आए। सहारनपुर से 'मिशन यूपी' का आगाज करने जा रही भाजपा का मुद्दा सपा सरकार की नाकामी और लचर कानून व्यवस्था रहेंगे।
साथ ही राम मंदिर और हिंदुत्व मुद्दे पर भाजपा की खामोशी टूट सकती है। पार्टी किस मुद्दे को लेकर जनता के सामने जाएगी, यह भी मोदी के भाषण से साफ हो जाएगा।
रैली की तैयारियों के सिलसिले में सहारनपुर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट कर दिया कि हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को पार्टी नहीं भूली है। भाजपा चाहती है कि राममंदिर जल्द से जल्द बने, लेकिन पार्टी इस मुद्दे पर जनता से वोट नहीं मांगेगी।
वर्ष 2002 में सूबे में भाजपा ने अपनी सरकार गंवाई थी, तब से सियासत पर मायावती और मुलायम सिंह का वर्चस्व है। केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद देश के सबसे बड़े राज्य में पार्टी की विफलता अखरने वाली है।
आगामी विधानसभा चुनाव करो या मरो की स्थिति में है। पार्टी के सामने सूबे के सीएम का चेहरा नहीं होना भी दुविधा का विषय है। ऐसे में सारा चमत्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिका है।