फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will not flee for fear of riots, youth will study near home: Amit Shah

अब दंगों के डर से पलायन नहीं करेंगे युवाः अमित शाह

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will not flee for fear of riots, youth will study near home: Amit Shah
पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योग? - फोटो : SAHARANPUR
अब दंगों के डर से पलायन नहीं करेंगे, घर के पास ही पढ़ेंगे युवा: अमित शाह
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शाह ने सपा के अलावा कांग्रेस और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनकी सरकारों में दंगा, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध हावी रहा तो परिवारवाद और वंशवाद को भी बढ़ावा मिला। अब देश राष्ट्रवाद और समृद्धि की ओर जा रहा है। अब दंगों और अपराधियों के डर से यहां के युवा पलायन नहीं करेंगे बल्कि घर के पास ही पढ़ेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दशकों पुरानी यह मांग पूरी होने से सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर सहित वेस्ट यूपी के लाखों युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार का मौका मिलेगा। अमित शाह ने धारा 370, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि 70 सालों में जो नहीं हुआ वह सात सालों में हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस की सरकार में पाक की ओर से लगातार आतंकी हमले होते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उरी और पुलवामा में आतंकी हमले पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से पाक को घर में घुसकर सबक सिखाया गया।
विज्ञापन

मुर्गा बनकर थानों में सरेंडर कर रहे है अपराधी
अमित शाह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में अपराध बढ़े नहीं बल्कि पहले से कम हुए हैं। उन्होंने आंकड़े भी गिनाए और कहा कि पहले पुलिस अपराधियों से डरती थी, अब अपराधी पुलिस से डर रहे हैं। मुर्गा बनकर थानों में जाकर सरेंडर कर रहे हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि से मिलने वाली डिग्री पर होगी मां शाकंभरी की फोटो: योगी
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय की जो डिग्री विद्यार्थियों को मिला करेगी उस पर मां शाकंभरी देवी की फोटो छपी होगी, जब भी विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ युवा देश या विदेश में काम करने जाएगा तो वहां डिग्री के जरिए मां शाकंभरी देवी और सहारनपुर का नाम होगा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब दंगाई नहीं बल्कि बेहतर शिक्षा हासिल कर बेटे-बेटियां अधिकारी बन रहे हैं। उन्हें आज सुरक्षा की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर ध्यान दे रही है। सहारनपुर से दिल्ली का सफर पहले आठ घंटे में तय होता था, अब ढाई घंटे में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed