फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife shot dead on suspicion of immoral relations

Murder : पत्नी पर न आया तरस, चंद पलों में उजाड़ दिया हंसता हुआ चेहरा, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह

Wed, 28 Feb 2024 04:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए आखिर आरोपी ने अपनी पत्नी को क्यों मौत के घाट उतारा?

विज्ञापन
Wife shot dead on suspicion of immoral relations
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के रायवाला बाजार में एक बैंक के एटीएम कक्ष में अनैतिक संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका एक स्कूल में शिक्षिका थी। इसके बाद आरोपी पति ने घर पहुंच कर अपने सगे भाई की गर्दन में भी गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी आलिया उर्फ जाफरा परवीन (30) की पांच वर्ष पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, एक माह से आलिया उर्फ जाफरा परवीन और जीशान के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते आलिया अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जीशान ने पत्नी को रायवाला बाजार में मिलने को बुलाया। इसके बाद जीशान पत्नी को रायवाला बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने ले गया। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। जीशान ने तमंचे से पत्नी आलिया उर्फ जाफरा परवीन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी वारदात एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। यहां से आरोपी वर्धमान कॉलोनी पहुंचा और अपने छोटे भाई की गर्दन में गोली मारकर फरार हो गया। रिहान को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और कोतवाली मंडी प्रभारी पीयूष दीक्षित ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में सामने आया था कि आलिया तीन माह की गर्भवती थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। मृतका के पिता आसिफ की ओर से रिपोर्ट की गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed