फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Whole day worship, Holika lit in the evening

Saharanpur News: पूरे दिन हुआ पूजन, शाम को जली होलिका

Tue, 07 Mar 2023 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
Whole day worship, Holika lit in the evening
कलेक्ट्रेट गेट पर होली का दहन पूजा अर्चना करते लोग
-- जिले भर में 2445 जगहों पर जलाई गई होलिका
विज्ञापन

-- सुबह से ही महिलाओं और बच्चों ने की पूजा अर्चना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले भर में श्रद्धाभाव से होलिका पूजन हुआ। पूरे दिन महिलाओं और बच्चों होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजन करने के साथ परिक्रमा की। शाम के समय जनपद में 2445 जगहों पर होलिका दहन हुआ। वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
मंगलवार की सुबह छह बजे से ही होलिका स्थलों पर पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी। महिलाओं ने बच्चों के साथ होलिका की परिक्रमा कर पूजा की। इसके साथ ही जल भी अर्पित करने के साथ मिष्ठान और गुलाल भी चढ़ाया। महानगर में हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, रानी बाजार, बड़तला यादगार, खलासी लाइन, कलक्ट्रेट तिराहा, कोर्ट रोड, किशनपुरा, नवाबगंज, मटियामहल, शारदानगर, लेबर कॉलोनी, शुगर मिल तिराहा, पुरानी मंडी सहित कई जगहों पर होलिका लगाई। इसी तरह देवबंद, गंगोह, चिलकाना, बेहट, रामपुर मनिहारान, बिहारीगढ़, नकुड़, छुटमलपुर सहित जनपद में 2445 होलिका पूजन हुआ। शाम के समय पंडितों ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई, जिसके बाद शुभ मुहूर्त में साढ़े छह बजे से रात आठ बजकर दस मिनट के बीच होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और एसपी देहात सागर जैन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रूट रहा डायवर्ट
मंगलवार को होली दहन के साथ ही शब-ए-बरात पर रात में कब्रिस्तानों में मुस्लिम समाज के लोगों ने इबादत की। इसको लेकर पुलिस ज्यादा सतर्क रही। इसके मद्देनजर पुलिस सुबह आठ बजे से ही रूट डायवर्ट किया गया।

--------
खरीदे रंग, पिचकारी और मिठाई
महानगर में लोगों ने फाग की पूर्व संध्या पर रंग, पिचकारी और मिठाइयां खरीदी। महानगर में नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, चौकी सराय, दाल मंडी पुल, कोर्ट रोड सहित कई बाजारों में भीड़ रही। बच्चों ने पिचकारियां खरीदी। इसके साथ ही लोगों ने गुलाल और पक्के रंग भी खरीदे। केसरिया गुलाल की मांग ज्यादा रही। इसके अलावा लोगों ने मिठाइयों गुझिया और नमकीन में कई तरह के पदार्थ खरीदे। बाजारों में पूरे दिन रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed