फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheels of trains stopped due to the handiwork of wire thieves, rail traffic stalled for six hours

तार चोरों की करतूत से थमे ट्रेनों के पहिये, छह घंटे ठप रहा रेल यातायात

Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wheels of trains stopped due to the handiwork of wire thieves, rail traffic stalled for six hours
तार चोरों की करतूत से थमे ट्रेनों के पहिये, छह घंटे ठप रहा रेल यातायात
विज्ञापन

मेरठ/सहारनपुर। दिल्ली- सहारनपुर रेल मार्ग पर चोरों ने बुधवार रात देवबंद और रोहाना केेे बीच बनाए गए यार्ड की नई लाइन का करीब 22 मीटर ओएचई तार काट कर चोरी कर लिया। तार का एक टुकड़ा ट्रैक की मुख्य लाइन पर जा गिरा और इससे लाइन में फाल्ट हो गया। मुख्य लाइन पर बिजली प्रवाह को नियंत्रित करने वाली इक्वलाइजर प्लेट अनियंत्रित हो गई और तीन ट्रेनों पेंटो टूट गए। इस मार्ग पर रेल यातायात ठप हो गया।

बुधवार देर रात दो बजे यह वारदात हुई। मेरठ से वैगन कार ले जाकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब छह घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रेल यातायात सामान्य हो पाया। सहारनपुर और हरिद्वार से आने वाली दस से अधिक ट्रेनें बाधित हो गईं। फाल्ट के कारण ओएचई तारों में चिंगारी उठती रही और इससे सहारनपुर और टपरी की ओर से आ रही नंदा देवी, उधमपुर-प्रयागराज और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पेंटो (ओएचई से ट्रेन में बिजली प्रवाह कराने के लिए) क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे मुजफ्फरनगर से रोहाना के बीच तीनों ट्रेनों को रोकना पड़ा। जिस तार को चोरी किया गया, उसमें अभी करंट नहीं छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed