{"_id":"65beab3c3a55f0b79404cc92","slug":"wheat-procurement-will-start-from-march-15-92-purchasing-centers-will-open-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-117603-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, जिले में खुलेंगे 92 क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, जिले में खुलेंगे 92 क्रय केंद्र
विज्ञापन
- इस वर्ष 15 दिन पहले शुरू होगी गेहूं खरीद
- जिले में अब हो चुका 146 किसानों का पंजीयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गत सीजन में कम खरीद से परेशान सरकार इस बार 15 दिन पहले से गेहूं खरीद शुरू कराएगी। इस बार 15 मार्च से गेहूं खरीद प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए जनपद में 92 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश में गत वर्षो में एक अप्रैल से गेहूं खरीद होती रही है। इस बार 15 दिन पहले गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जनपद में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने गेहूं खरीद के लिए 92 क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के 59, पीसीयू के 16 और भारतीय खाद्य निगम के छह केंद्र होंगे। प्रदेश सरकार ने इस सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।
-- -- --
-- यह होंगे गेहूं क्रय केंद्र --
जनपद में 92 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कराई जाएगी। इनमें थरौली, मल्हीपुर, नल्हेड़ा गुर्जर, पुंडैन, नल्हेड़ा गाजी, सुनहेटी खड़खड़ी, कोटा, टोपरी, सरकड़ी शेख, भाऊपुर, पुवांरका, घुन्ना, अनवरपुर बरौली, कलसिया, रंडौल दाउदपुरा, कुर्डीखेड़ा, कांसेपुर, कादरपुर, हरीपुर, साढ़ौली कदीम, बास्तम, अंबेहटा शेख, भायला, रणखंडी, दंघेड़ा, बसेड़ा, दुगचाड़ा, भाटौल, मझौल, गांगनौली, चंदेना कोली, रामपुर मनिहारान, मिर्जापुर, मियानगी, भोजपुर, नानौता, बड़गांव, मोरा, अनंतमऊ, बाधी, अंबेहटा पीर, झबीरन, रणदेवा, अघ्याना, नवीन मंडी स्थल सहारनपुर एवं द्वितीय, नवीन मंडी स्थल छुटमलपुर, उप मंडी बेहट, नवीन मंडी स्थल देवबंद आदि शामिल हैं।
वर्जन
इस बार 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में 92 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जनपद में अब तक 146 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसलिए किसान जल्द अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
- आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी