फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheat: front in purchase, back in payment

गेहूं: खरीद में आगे, भुगतान में पीछे

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wheat: front in purchase, back in payment
सहारनपुर। जनपद में गेहूं की जमकर सरकारी खरीद हो रही है। अब तक 42140 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। गत वर्ष आठ मई तक 24580 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया गया था। जबकि भुगतान थोड़ा पीछे चल रहा है। अब तक खरीदे गए गेहूं के मूल्य का 74 प्रतिशत भुगतान ही हो पाया है।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। इस बार प्रदेश सरकार ने 1975 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया हुआ है। इसके लिए 97 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस क्रय केंद्रों पर 42140 मीट्रिक टन गेहूं क्रय किया जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से 34720 मीट्रिक टन को भारतीय खाद्य निगम को डिलीवर किया जा चुुका है। एक ओर जहां गेहूं खरीद बंपर हो रही है, वहीं भुगतान थोड़ा पीछे चल रहा है। अब तक 83 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 61 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। शेष 22 करोड रुपये भुगतान की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते बैंक और विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति कम है। इसका गेेहूं खरीद के भुगतान पर भी असर पड़ रहा है। अब तक जिले में 83 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 61 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। शेष 22 करोड़ रुपये भेजे जाने की प्रक्रिया में हैं। जल्द ही पूरा भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed