फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wave of mourning in the political world due to the death of Mulayam Singh

मुलायम सिंह के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Mon, 10 Oct 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wave of mourning in the political world due to the death of Mulayam Singh
रालोद जिलाध्यक्ष रावकेसर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। इन राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुलायम सिंह संघर्षशील और जमीन से जुड़े नेता थे। वह गांव, गरीब, किसानों की सदा चिंता करते थे।
विज्ञापन

मुलायम सिंह का जाना बड़ी क्षति
मुलायम सिंह यादव संघर्षशील नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रहते हुए देश व प्रदेश की जनता के हित में काम किया। वह जमीन से जुड़े नेता थे। उनके जाने से राजनीतिक जगत सहित प्रदेश और देश को बड़ी हानि हुई है। उनकी संवेदनाएं मुलायम सिंह के परिवार के साथ हैं।----बृजेश सिंह, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

जनप्रिय नेता थे सिंह
मुलायम सिंह यादव जनप्रिय नेता थे। मुलायम सिंह ने किसानों, गरीबों और वंचितों के हितों के लिए हमेशा काम किया। उन्होंने जनता की आवाज बेबाकी से उठाया। उनके जाने से राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। ---देवेंद्र निम, रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा याद किए जाएंगे मुलायम सिंह
मुलायम सिंह बहुत ही संघर्षशील नेता थे। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, नौजवान सहित सर्व समाज के हितों के लिए काम किया। राजनीति में उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। देश और प्रदेेश विकास में उनके द्वारा किए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।-------मुकेश चौधरी, नकुड़ से भाजपा विधायक
सपा संस्थापक का जाना बेहद दुखद
सपा संस्थापक मुलायम सिंह का जाना बेहद दुखद है। मुलायम सिंह ने हमेशा देश और प्रदेश के हित में काम किया। वह जमीन से जुड़े नेता थे और जनता की आवाज को हमेशा उठाते थे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।----कीरत सिंह, गंगोह से भाजपा विधायक
जनता के लिए हमेशा संघर्षरत रहे मुलायम
मुलायम सिंह यादव ने हमेशा जनता के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए देश व प्रदेश की समस्याओं को उठाया। उनका जाना बेहद दुखद है।----मुजफ्फर अली, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
नेता जी का स्थान नही ले सकता कोई
मुलायम सिंह देश की राजनीति में बहुत बड़ा नाम थे। उन्होंने राजनीति को नई दिशा देने का काम किया। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। मुलायम सिंह की जगह कोई ओर नेता कभी नहीं ले सकता। देश के इतिहास में उनको हमेशा याद किया जाएगा।----इमरान मसूद, सपा नेता व पूर्व विधायक
भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति
मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूूर्णीय क्षति है। साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री बनने तक का सफर उनकी जिजीविषा को बयान करता है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और समाज के वंचित लोगों की बेहतरी के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वे वास्तव में युग पुरुष थे। --- चौधरी रुद्रसेन, निवर्तमान प्रदेश सचिव सपा।
एक युग का अंत
सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन से समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ा झटका है। वे जमीन से जुडे़ राजनेता थे। वे पिछड़ों के पुरोधा थे, उन्होंने समाज में गैर बराबरी को दूर करने और समाजवादी व्यवस्था को कायम करने के लिए संघर्ष किया। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक युग का अंत है। ---- संजय गर्ग, पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सपा व्यापार प्रकोष्ठ।
सच्चे अर्थों में नेताजी थे मुलायम सिंह
सुभाष चंद्र बोस के बाद देश में सिर्फ मुलायम सिंह यादव के लिए ही नेताजी कहकर संबोधित किया जाता था। वे सच्चे अर्थों में नेताजी ही थी। वे किसानों, पिछड़ों, वंचितों और नौजवानों की उम्मीद थे। वे भारतीय राजनीति के सच्चे पुरोधा थे। उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे एक छोटे से गांव से निकलकर भारतीय राजनीति में छाए रहे। ---- जगपाल दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा।

डॉ. लोहिया एवं चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी
मुलायम सिंह यादव डॉ. राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने किसानों, मजदूरों के जीवन स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए संसद से लेकर सड़क तक जीवन भर संघर्ष किया। उनके निधन से समाज के वंचित तबकों को भारी झटका लगा है। --- राव केसर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रालोद।

गंगोह विधायक कीरत सिंह

गंगोह विधायक कीरत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व विधायक इमरान मसूद

पूर्व विधायक इमरान मसूद- फोटो : SAHARANPUR

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास- फोटो : SAHARANPUR

सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन

सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम

रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम- फोटो : SAHARANPUR

मंत्री बृजेश सिंह

मंत्री बृजेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व विधायक संजय गर्ग

पूर्व विधायक संजय गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed