फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water meters will be installed in 13 districts of western UP, Rs 99 crore will be spent

Saharanpur News: पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में लगेंगे वाटर मीटर, 99 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 28 Nov 2024 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water meters will be installed in 13 districts of western UP, Rs 99 crore will be spent
सहारनपुर। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 24x7 जलापूर्ति योजना शुरू कर रही है। प्रदेश को कई जोन में बांटा गया है। सहारनपुर सहित 13 जनपदों को गाजियाबाद जोन में रखा गया है। इन जनपदों के बड़े निकायों से एक और अधिकतम दो वार्डों का चयन किया गया है, जहां 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। चयनित वार्ड के प्रत्येक घर पर वाटर मीटर लगेंगे। योजना पर काम जल निगम कर रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 को लिया गया है। इससे सटे वार्ड-37 और 39 का भी कुछ शामिल है। योजना के तहत अलग से पाइपलाइन बिछाने के साथ ही एक ओवरहैड टैंक और दो नलकूप स्थापित किए जाएंगे। 2,730 घरों में अलग से वाटर कनेक्शन दिए जाएंगे, जिनके साथ वाटर मीटर लगेगा। संबंधित घरों को 24 घंटे होने वाली जलापूर्ति मीटर में दर्ज रहेगी। यदि योजना सफल होती है तो भविष्य में इसे सभी वार्डों में लागू किया जाएगा, जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके। क्योंकि भविष्य में निकाय बिजली की तरह वाटर खर्च के हिसाब से शुल्क वसूलेगी, जिससे नागरिकों को पानी की उपयोगिता समझ में आ सके। जल निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल ओवरहैड टैंक के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। योजना जून 2026 तक पूर्ण करनी है।
विज्ञापन

------
स्काडा सिस्टम लगेगा
योजना के तहत बिछने वाली पाइपलाइन में स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल ऐंड डेटा एक्विजिशन) सिस्टम लगेगा। यदि पाइप लाइन में कहीं पर कोई लिकेज की समस्य होगी तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
निकाय--------चयनित वार्ड-----आवंटित धनराशि (लाख में)
गाजियाबाद------25/जोन-1------434.43/905.50
सहारनपुर-------21-----------1312.19
बागपत---------18-----------855.01
बुलंदशहर-------03/22--------839.30/836.81
हापुड़----------20----------858.58
मेरठ-----------32----------1076.62
मुजफ्फरनगर------30---------618.95
शामली----------08---------631.55
मुरादाबाद--------16----------1722,73
रामपुर----------04----------987.38
संभल----------04----------1180.99
चंदौसी---------15----------206.31
अमरोहा--------08----------447.83
------
24x7 जलापूर्ति योजना के तहत महानगर के वार्ड-21 का चयन किया गया है, जिसमें वार्ड 37 और 39 का भी कुछ हिस्सा आएगा। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। ओवरहैड टैंक के लिए जगह तलाश ली गई है। जमीन फाइनल होते ही काम शुरू किया जाएगा। -रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed