{"_id":"63c446a0f4d9c95c722a501b","slug":"warning-of-picketing-at-dm-office-on-january-19-saharanpur-news-c-14-1-80096-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 19 जनवरी को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 19 जनवरी को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Mon, 16 Jan 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
नानौता में बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह
नानौता। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 19 जनवरी को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
थानाक्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में बाबा सिद्ध मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में ठा. पूरण सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं किसान सहकारी चीनी मिल में व्याप्त अव्यवस्था, बिजली मीटर, बिजली बिल बकाया के नाम पर कनेक्शन काटे जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान ब्याज सहित तुरंत कराने, सीएचसी पर चिकित्सक की व्यवस्था, गांवों में भवनों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों को हटवाने, माता शाकंभरी देवी भवन पर विकास कार्य कराने, टोडरपुर मिल को तुरंत चलवाने, लिंक रोड व मुख्य मार्ग मरम्मत कराने, हिंडन नदी व कृष्णा नदी की सफाई व ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, प्रधानमंत्री सम्मान निधि सबको दिलाने, आयुष्मान कार्ड सभी पात्रों के बनवाने, यूरिया खाद की व्यवस्था, टोल प्लाजा 10 किलोमीटर तक फ्री कराने की मांग को लेकर 19 जनवरी को डीएम कार्यालय सहारनपुर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान अश्विनी सिंघल, श्यामवीर सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, बलराज सिंह, श्याम सिंह तिलफरा, प्रदीप काका, जिलाध्यक्ष शामली सुरेश, पिंकी, विनोद, कुलदीप, कुशलपाल, वेदपाल, आशीष, नीरज, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।