{"_id":"5fecbddd8ebc3e3d4310aac8","slug":"warning-of-hunger-strike-for-not-taking-action-on-the-accused-saharanpur-news-mrt518161056","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

सहारनपुर। खाताखेड़ी निवासी नजराना ने कहा कि भूमाफिया किस्म के लोग उसकी संपत्ति को कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही आला अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। मगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह परिवार सहित एसएसपी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगी।
घंटाघर स्थित सभागार में वार्ता के दौरान नजराना ने कहा कि वह कपड़े का कारोबार करती है। मंडी क्षेत्र के कुछ लोगों ने उसे विश्वास में लेकर कारोबार की जानकारी हासिल की और बाजार से मोटी धनराशि उसके नाम पर उगाही कर उसे फंसा दिया। इन लोगों की मंशा उसके मकान और कारोबार को हड़पने की है। उसे कई तरह की धमकियां दी गईं। नजराना ने बताया कि 10 अक्तूबर को उसका माल से लदा एक वाहन गायब हो गया था। इसमें भी आरोपियों का हाथ रहा। इस मामले में भी कार्रवाई नहीं हुई। उसे अब तक न्याय का इंतजार है।